पौधारोपण अभियान के 752 वे दिन पौधारोपण से जोड़ते हुए उच्च हिमालय क्षेत्र में स्थित कालापानी व गुंजी में पौधारोपण हेतु पौधे दिए

नैनीताल । पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा नवे दल के यात्रियों को कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी ने यात्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें हिमालय बचाओ अभियान के तहत उच्च हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली किसी भी सामग्री का प्रयोग नहीं करने, हिमालय को कूड़ा मुक्त करने, की शपथ दिलाई।साथ ही यात्रियों को पौधारोपण अभियान के 752 वे दिन पौधारोपण से जोड़ते हुए उच्च हिमालय क्षेत्र में स्थित कालापानी व गुंजी में पौधारोपण हेतु पौधे दिए। यात्रा दल के संपर्क अधिकारी राजेंद्र राठौर व पंकज उपाध्याय व यात्रियों ने दिनेश गुरुरानी द्वारा चलाए जा रहे हिमालय बचाओ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि वह उच्च हिमालय क्षेत्र में पौधारोपण भी करेंगे और कूड़ा मुक्त करने में सहयोग भी प्रदान करेंगे। तथा यात्रा पूरी करने के उपरांत अपने घर पर भी पौधा रोपण करने के साथ-साथ अन्य को भी प्रेरित करेंगे।।
दिनेश गुरु नानी ने पहली बार कैलाश मानसरोवर यात्रा में कुमाऊं मंडल विकास निगम के रसोइयों को भी पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए उन्हें भी पौधारोपण हेतु पौधे दिए।
कार्यक्रम में दल के कोऑर्डिनेटर भगवान सिंह रावत, प्रबंधक उमेश पांडे, सुरेश कुमार, हरीश कुमार, गौरव पांडे, नरेंद्र थापा, वेद प्रकाश, सौरभ खोलिया, गोपाल बिष्ट ,रचना ,रजनी दीपा, पदम सिंह ,विजय उपस्थित रहे। दिनेश गुरुरानी ने कहा की दल में 36 पुरुष व 12 महिलाएं शामिल हैं।