स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाए जाने को लेकर जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बठक की

नैनीताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस 2026 को धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाए जाने और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के संबंध में जिला कार्यालय सभागार, नैनीताल में बुधवार को एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया है कि जनपद नैनीताल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा और देश के वीर शहीदों और महानुभावों को सद्भावनापूर्ण नमन किया जाएगा।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के जनों को सम्मानित किया जाएगा। देश भक्ति गीतों के साथ ही स्कूलों में अनेक प्रतियोगिताऐं आयोजित की जाएंगी।

*स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद अंतर्गत जिला मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों, स्कूलों, कॉलेजों में प्रातः 7:00 से प्रभात फेरी और देशभक्ति कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक सप्ताह पूर्व से विभिन्न विद्यालयों स्तर पर अनेक प्रतियोगिताएं जैसे पेंटिंग, क्विज, निबंध आदि आयोजित कराई जाएगी। नैनीताल में प्रभात फेरी मल्लीताल फ्लैट मैदान से प्रारंभ होकर तल्लीताल गांधी चौक पर समाप्त होगी।

प्रभात फेरी के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार के साथ मौजूद रहेगी। प्रभात फेरी के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था पुलिस विभाग द्वारा नियंत्रित की जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य, पुलिस,शिक्षा, राजस्व, नगर पालिका को आवश्यक निर्देश दिए।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी शासकीय/अर्द्धशासकीय कार्यालयों, भवनों, स्कूलों और गैर सरकारी इमारतों आदि में प्रातः 9:00 बजे से ध्वजारोहण किया जाएगा।

जिलाधिकारी कार्यालय, नैनीताल में प्रातः 9:30 बजे ध्वजारोहण होगा। तत्पश्चात पूर्वाह्न 10:00 बजे से 10:30 बजे तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों पर श्रद्धा सुमन/माल्यार्पण किया जाएगा और स्वतंत्रता सेनानियों व राज्य आंदोलनकारियों/परिजनों एवं सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में डीएसबी कैंपस नैनीताल विजेताः

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त, 2026 को सायं 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक एवं 15 अगस्त, 2026 की प्रातः 6:00 बजे से लाउडस्पीकर के माध्यम से देश प्रेम एवं देशभक्ति के गीतों का प्रसारण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सरकारी भवनों, इमारतों व स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक स्मारकों, शासकीय/अर्द्धशासकीय भवनों एवं निजी भवनों को एलइडी बल्बों के माध्यम से प्रकाशमय किया जाएगा। इस संबंध में सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 8 अगस्त से 16 अगस्त तक जिले भर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने आयुक्त नगर निगम व समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत, प्रभागीय वनाधिकारी सहित समस्त विभागाध्यक्षों को अपने विभागीय परिसरों में भी स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिये।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी इस संबंध में जिलाधिकारी ने जिला क्रीड़ा अधिकारी व जिला युवा कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया।

इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बृहद पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। प्रभागीय वनाधिकारी, उद्यान अधिकारी को क्षेत्र के अनुकूल स्थिति को देखते हुए पौध उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  आशीर्वाद का दीया’ से रोशन हुआ नैनीताल, जनपद में जले 2.51 लाख दीपक, नैनीताल शहर में रोशन किए किए गए 51 हजार आशीर्वाद के दीपक

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी अधिकारी व कर्मचारी ध्वजारोहण सहित अन्य सभी कार्यक्रमों में प्रत्येक दशा में उपस्थित रहेंगे और हर्षोल्लास पूर्वक इसे संपन्न करवाएंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निगम और नगर पालिका अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत स्थापित महानुभावों की मूर्तियों/प्रतिमाओं की साफ-सफाई व उनके रंग-रोगन का कार्य 15 अगस्त से पूर्व कर लें।

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ध्वज संहिता के नियमों का पालन आवश्यक रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के ध्वज का उपयोग नहीं किया जाएगा । यदि राष्ट्रीय ध्वज सड़क या इधर-उधर कहीं मिलता है, तो संबंधित उप जिलाधिकारी ,अधिशासी अधिकारी, पुलिस थानाध्यक्ष उसके उचित निस्तारण का कार्य करवाएंगे।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत जनसभाएं आयोजित कर आम जन को अधिक से अधिक संख्या में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करेंगे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर ध्रुव मर्तोलिया, पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, उप जिलाधिकारी नवाजिश खलीक, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न संगठन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad