नैंसी कॉन्वेंट ज्योलिकोट की टीम ने मैच जीता

नैनीताल । 78वीं एच.एन.पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट सी.आर.एस.टीे ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता मैं बुधवार को एक मुकाबला नैंसी कॉन्वेंट ज्योलिकोट एवं जीडी गोयनका नौकुचियाताल के मध्य खेला गया जिसमें निर्धारित समय में दोनों टीमें 1-1 गोल की बराबरी पर रही।
उसके बाद पेनाल्टी शूट आउट में 4-2 से नैंसी कॉन्वेंट ज्योलिकोट ने मैच में विजय दर्ज करी। आज के मैच रेफ्री प्रेम बिष्ट, अपूर्व बिष्ट एवं शेखर शाह रहे. कल के मैच सैनिक स्कूल घोड़ाखाल एवं सेंट जॉन्स नैनीताल के मध्य खेला जायेगा.