दिनदहाड़े बाघ के हमले में किसान का बैल घायल, ग्रामीणों ने उपचार व मुआवजे की मांग उठाई

नैनीताल। ग्राम पंचायत नलनी में मंगलवार शाम करीब 4 बजे खेत में हल जोत रहे किसान के बैल पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में बैल गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि बैल किसी तरह अपनी जान बचाकर गौशाला तक पहुंच गया, जहां उसका उपचार कराया जाना आवश्यक है।

जानकारी के अनुसार, नलनी गांव निवासी भूपाल सिंह अधिकारी खेत में बैल से हल जोत रहे थे। इसी दौरान बाघ ने अचानक बैल पर हमला कर दिया। घायल बैल किसी तरह भागकर घर की गौशाला तक पहुंच गया। वर्तमान में बैल घायल अवस्था में गौशाला में मौजूद है। ग्राम प्रधान सूबेदार मेजर गोविंद सिंह अधिकारी ने बताया कि घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उन्होंने वन विभाग कालाढूंगी से मांग की है कि घायल बैल का तत्काल उपचार कराया जाए। साथ ही यदि बैल स्वस्थ नहीं हो पाता है या उसकी मृत्यु होती है, तो पशुपालक भूपाल सिंह अधिकारी को नियमानुसार उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा बाघ की गतिविधियों पर निगरानी रखने की भी मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल नगर के होनहार छात्र,,नकुल सिंह बिष्ट ने यू जी सी नैट की परीक्षा उत्तीर्ण कर शहर,परिवार और विश्व विद्यालय का मान सम्मान बढाया है
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad