सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दुचौड़ में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

हल्दुचौड़, । मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जनपद नैनीताल डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में प्रदेश सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दुचौड़ में गुरुवार को मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ माननीय विधायक लालकुआँ श्री मोहन सिंह बिष्ट एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नारायणपुरम श्रीमती चंपा, सांसद प्रतिनिधि श्री बालम सिंह बोरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शिविर में जनरल मेडिसिन, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, अस्थि रोग, दंत चिकित्सा, आयुष, मानसिक स्वास्थ्य, टीबी जांच एवं परामर्श, एनसीडी स्क्रीनिंग, प्रयोगशाला जांच, एक्स-रे, ईसीजी, आयुष्मान भारत योजना, आभा आईडी निर्माण तथा स्वास्थ्य परामर्श सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं, जिनका क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक लाभ उठाया।

शिविर के दौरान डॉ. सुधीर कन्याल (बाल रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. ममता सिंह, ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, हल्द्वानी ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर दीप जलाए

अपने संबोधन में माननीय विधायक श्री मोहन सिंह बिष्ट ने स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविरों से आमजन को एक ही छत के नीचे विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिससे लोगों का समय एवं धन दोनों की बचत हो रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि जनपद के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दुचौड़ को क्षेत्र की स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा तथा यहां विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का चरणबद्ध विस्तार सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक संसाधन एवं व्यवस्थाएं विकसित करने की दिशा में शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखते हुए प्रत्येक लाभार्थी को समयबद्ध एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में बहुउद्देशीय शिविर, टीबी मरीजों को निःशुल्क निक्षय किट वितरित

शिविर के दौरान मंच का संचालन मदन मेहरा (जिला कार्यक्रम प्रबंधक) एवं हरीश फोलोरिया (ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक) द्वारा किया गया।

शिविर के दौरान कुल 267 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर 155 लोगों की ब्लड प्रेशर जांच, 155 लोगों की ब्लड शुगर जांच, 267 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 18 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग, 21 लोगों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, 83 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच, 83 लोगों की एलएफटी जांच, 83 लोगों की आरएफटी जांच, 104 लोगों के एक्स-रे तथा 136 लाभार्थियों की आभा आईडी का निर्माण किया गया।

इस अवसर पर डॉ. कुमोद पंत, डॉ. शालिनी कपूर, डॉ. सी.एस. टोलिया, डॉ. प्रीति आर्या, डॉ. दीशा, डॉ. कनिका पंत, मदन गोस्वामी, कैलाश चंद्र, कमलेश चंद, मंजू आर्या, बसंती, अंजली अधिकारी, देवेंद्र बिष्ट, रेनू, दीपिका आर्या सहित आईईसी अधिकारी दीवान बिष्ट एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिविर के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
……………………………………………………..

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad