स्यालीखेत ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का विशेष वित्तीय समावेशन अभियान


नैनीताल । उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा बेलुआखान द्वारा आज स्यालीखेत में एक वित्तीय समावेशन एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक दिव्या सैनी द्वारा बैंक की ऋण जमा एवं बीमा योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को सरकार की सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं यथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जनधन खाते Re केवाईसी की उपयोगिता बताते हुए समस्त पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं में आच्छादित होने का अनुरोध किया गया। बैंक के वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा वर्तमान समय में डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल एवं इंटरनेट बैंकिंग के बढ़ते चलन एवं इससे प्राप्त सुविधाओं के बारे में बताते हुए साइबर ठगों से सावधान रहने की सलाह दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि यह साइबर ठग लोगों को प्रलोभन देकर उनके खातों का प्रयोग mule मनी के रूप में कर अवैध लेनदेन कर रहे हैं जोकि अत्यंत जोखिम भरा और गैरकानूनी है, अतः इनके झांसे में कतई ना आयें। स्वयं से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी यथा ओटीपी आदि कभी भी साझा न करें। इस अवसर पर बैंक सखी दीपा साह, चंद्रा देवी,कमलेश कोटलिया, हेमा जीना, कला देवी, प्रेरणा आर्या, मीनाक्षी शर्मा, इंदु आर्या सहित अनेक ग्रामीण और ग्राहक उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के सहयोग से शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा "आनंदशाला शिविर" के अंतर्गत सोशल इंटर्नशिप का समापनप्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad