प्रथम कुमाउं कप फुटबॉल प्रतियोगिता, सुपर लीग मुकाबले में न्यू चैलेंजर्स ने गैलेक्सी को हराया

नैनीताल। नगर के ऐतिहासिक फैलट्स मैदान में नगर पालिका मनोरंजन क्लब द्वारा आयोजित प्रथम कुमाउं कप फुटबॉल प्रतियोगिता के सुपर लीग मुकाबले के चौथे दिन गुरुवार को न्यू चैलेंजर व गैलेक्सी फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया।जिसमे न्यू चैलेंजर फुटबॉल क्लब ने 4-2 से मैच जीत लिया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।देवेंद्र बोरा,अनिल रावत,दीपक ने रेफरी की भूमिका निभाई जबकि हंसा बहुगुणा व तुषार जोशी ने सकोरर की भूमिका निभाई।सचिव विलाल अली ने बताया कि विजेता टीम को 50 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad