प्रथम कुमाउं कप फुटबॉल प्रतियोगिता:सुपर लीग मुकाबले में न्यू चैलेंजर ने दर्ज की जीत

नैनीताल। नगर के ऐतिहासिक फैलट्स मैदान में नगर पालिका मनोरंजन क्लब द्वारा आयोजित प्रथम कुमाउं कप फुटबॉल प्रतियोगिता के सुपर लीग मुकाबले के दूसरे दिन मंगलवार को न्यू चैलेंजर व ग्रहोंस के मध्य खेला गया।जिसमे न्यू चैलेंजर ने 3-0 से मैच जीत लिया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सभासद मनोज साह जगाती ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।देवेंद्र बोरा,अनिल रावत,अयूब खान ने रेफरी की भूमिका निभाई जबकि हंसा बहुगुणा व तुषार जोशी ने सकोरर की भूमिका निभाई।सचिव विलाल अली ने बताया कि विजेता टीम को 50 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad