न्यू चैलेंजर व सूखाताल वॉरियर्स ने मुकाबले जीते, एनके आर्य स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
नैनीताल l डीएसए मैदान नैनीताल डीएसए नैनीताल एवं गैलेक्सी स्पोर्ट्स क्लब नैनीताल द्वारा आयोजित
केनरा बैंक नैनीताल द्वारा प्रायोजित स्व.एनके आर्या स्मृति क्रिकेट कप 2023 के दो नाक आउट मुकाबले मंगलवार को खेले गए।
पहला मैच वॉरियर्स इलेवन व न्यू चैलेंजर के मध्य खेला गया। जिसमें न्यू चैलेंजर ने जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में वॉरियर्स इलेवन ने 77 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में न्यू चैलेंजर ने चार विकेट रहते जीत दर्ज की।
दूसरा मैच नैनी माउंट अचीवर्स और सूखाताल वॉरियर्स के मध्य खेला गया। जिसमें सूखाताल वॉरियर्स ने जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए नैनी माउंट अचीवर ने 123 रन बनाए। जवाब में सूखाताल वॉरियर्स ने 3 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल किया।
इस दौरान अंपायर मनीष बिष्ट, मयंक बिष्ट , प्रवीण नैनवाल, मुहम्मद आदिल और स्कोरर गोपाल गैड़ा रहे।
आयोजक सचिव दीवान सिंह रौतेला, मोहित आर्या, सभासद सागर आर्या, आशु उपाध्याय, हरीश सिंह राणा मौजूद रहे।











