निकटवर्ती गांजा गांव मैं गुलदार मृत मिला

नैनीताल l मनोरा वन रेंज के गांजा गांव के जंगल में ग्रामीणों को एक गुलदार का शव पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना लोगों ने वन विभाग को दी। सूचना के बाद पहुंची टीम ने शव को रेस्क्यू सेंटर भिजवा कर दाह संस्कार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह गांजा के ग्रामीण लकड़ी और मवेशियों का चारा लेने जंगल गए हुए थे। जंगल के बीच ग्रामीणों ने एक गुलदार को पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया कि मृत गुलदार की उम्र करीब डेढ़ वर्ष है। जिसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है।