08 मार्च 2025 (शनिवार) को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा

नैनीताल l उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार 08 मार्च 2025 दिन (शनिवार) को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में जिला मुख्यालय नैनीताल, रामनगर, हल्द्वानी एवं समस्त तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है । उपरोक्त राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के सम्बन्ध में शुक्रवार को कक्ष दीवानी न्यायालय परिसर नैनीताल में बैठक का आयोजित की गयी।
बैठक में माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुबीर कुमार ने बताया कि दिनांक 8 मार्च 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल मामलें, बैंक लोन रिकवरी के मामले, बीमा संबंधित, मोटर दुर्घटना संबंधित, पारिवारिक-वैवाहिक विवाद, चैक बाउन्स के मामलें, श्रम संबंधित विवाद, राजस्व संबंधित विवाद, बिजली, पानी संबंधित विवाद, मोटर वाहन एवं शमनीय प्रकृति के सभी अपराधिक मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाता है। बताया कि अब तक प्री-लीटिगेशन एवं लंबित करीब 4727मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु नियत किया जा चुका है । लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर वाद निस्तारित होने की स्थिति में सिविल वादों में अदा की गयी कोर्ट फीस वापसी का भी प्रावधान है।मामलें पक्षगण की आपसी सहमति से निस्तारित किये जाते हैं। इससे अग्रेत्तर लिटिगेशन / अपील आदि में व्यतीत होने वाले समय और खर्च से बचा जा सकता है।बता दें कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर सभी न्यायालयों में लगातार जिला प्रशासन, बैंक बीमा, कम्पनीयों, पुलिस और आरटीओ के साथ बैठकें भी जा रही हैं । साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के पैरा लीगल वालियन्टीयर द्वारा भी घर घर जा कर राष्ट्रीय लोक अदालत के पैम्पलेट वितरित कर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने आमजनमानस और स्टेक होल्डर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रतिभाग कर इसका लाभ लेने की अपील। इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीनू गुलयानी, सीओ सुमित पांडे, एसआई दीपक सिंह मल्लीताल समेत एआरटीओ, बैंक समेत अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  समाजशास्त्र विभाग, डी.एस.बी. परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के लिए हर्ष का विषय है कि विभाग की 3 शोध छात्राओं मृणाल शाह, अचला पनेरू और मेघा शर्मा ने UGC-NET परीक्षा उत्तीर्ण की
Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad