केन्द्रीय आर्य युवक परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, दशहरा को “वीर पर्व” के रूप में मनाए-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य


नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक ऑनलाइन संपन्न हुई I बैठक में सभी शाखाओं में दशहरा पर्व को “वीर पर्व ” के रूप में आयोजित करने का निश्चय हुआ I परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने सभी प्रांतों, जिला व शाखा स्तर पर दशहरा के अवकाश में वीर पर्व मनाने का आह्वान किया I सभी स्थानों पर सामुहिक एकत्रीकरण, खेल कूद प्रतियोगिताएं, भाषण, संगीत व शस्त्र पूजन के कार्यक्रम आयोजित करे I यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और हिंदू समाज इसे उत्साहपूर्ण मनाता भी है सभी को जात पात, प्रांत वाद से ऊपर उठकर हिंदू समाज को संगठित व जागरूक
करने का कार्य करना चाहिए I राष्ट्रीय महासचिव महेन्द्र भाई ने भी इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया I परिषद के उत्तर प्रदेश प्रान्तीय अध्यक्ष प्रवीण आर्य ने कहा कि हम पूरे प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे I
राष्ट्रीय मंत्री देवेन्द्र भगत ने बताया कि आगामी 10 नवम्बर को 141 वा महर्षि दयानन्द सरस्वती का बलिदान दिवस आर्य समाज पंजाबी बाग विस्तार दिल्ली में मनाया जाएगा I प्रमुख रूप से धर्मपाल आर्य, दुर्गेश आर्य, सुधीर बंसल, कुसुम भंडारी, सुरेश आर्य, सौरभ गुप्ता, अरुण आर्य, वीरेंद्र आहूजा,आस्था आर्य आदि ने अपने विचार रखे और अभियान को सफल बनाने का निश्चय किया I

यह भी पढ़ें 👉  सैनिकों के कलाइयों पर ऑल इंडिया वुमेंस कॉन्फ्रेंस नैनीताल की सदस्यों ने बांधी राखी

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad