सैनिकों के कलाइयों पर ऑल इंडिया वुमेंस कॉन्फ्रेंस नैनीताल की सदस्यों ने बांधी राखी

नैनीताल । बुधवार को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर ऑल इंडिया वुमेंस कॉन्फ्रेंस नैनीताल की सदस्यों ने नैनीताल के कैंट क्षेत्र में तैनात सैनिकों के साथ मिलकर राखी का पावन त्योहार मनाया। इस अवसर पर सदस्यों ने सैनिक भाइयों की कलाई पर प्रेम, सम्मान और भाईचारे का प्रतीक राखी बाँधी तथा उनके सुखद एवं सुरक्षित जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान सैनिकों और महिलाओं के बीच आत्मीय संवाद हुआ। सदस्यों ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले वीर सैनिकों के प्रति समाज का सम्मान और कृतज्ञता सदैव बना रहना चाहिए। सैनिकों ने भी इस आत्मीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
रक्षाबंधन का यह आयोजन देशभक्ति, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत करने वाला रहा। इस अवसर पर नगर पालिका नैनीताल की अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल,
की अध्यक्ष मुन्नी तिवारी , सचिव प्रीति शर्मा ,उपाध्यक्ष सावित्री सनवाल ,प्रधानाचार्य तारा बोरा ,पार्वती मेहरा , नीमा , ममता आदि उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्र की सेवा और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंगोली-भेवा मोटर मार्ग निर्माण की मांग, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश महरा ने उठाई आवाज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad