नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सूखाताल द्वारा उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण तथा वक्फ विकास निगम के सहयोग से सूखाताल में, अल्पसंख्यक महिलाओं हेतु तीन माह का ब्यूटी कल्चर एवं हेल्थ केयर प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया

नैनीताल l नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सूखाताल द्वारा उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण तथा वक्फ विकास निगम के सहयोग से ऐशडेल इंटर कालेज सूखाताल में अल्पसंख्यक महिलाओं हेतु तीन माह का ब्यूटी कल्चर एवं हेल्थ केयर प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया, प्रशिक्षण का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मोहन लाल साह बालिका विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती पुष्पा दर्मवाल व संस्थाध्यक्ष शैलजा सक्सेना द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया l मुख्य अतिथि श्रीमती पुष्पा दर्मवाल ने कहा कि आज के समय में ब्यूटी पार्लर का बहुत अधिक महत्व है, इस क्षेत्र में रोजगार की अधिक संभावनाएं है, प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं, युवतियां आत्मनिर्भर बनने के साथ साथ स्वरोजगार भी अपना सकती है, उन्होंने कहा कि महिलाएं सौंदर्य शिक्षा के साथ साथ स्वास्थ प्रति भी जागरूक होगी क्योंकि सौंदर्य एवं स्वास्थ दोनों एक दूसरे से संबंधित है, आज समय की मांग है कि महिलाएं आत्म निर्भर बने, ब्यूटी कल्चर एवं हेल्थ केयर प्रशिक्षण महिलाओं, युवतियों के लिए अच्छा अवसर है, संस्थाध्यक्ष ने कहा कि यह प्रशिक्षण तीन माह तक संचालित किया जाएगा l सभी प्रशिक्षणार्थी अच्छी तरह से प्रशिक्षण में प्राप्त करे, कार्यक्रम में प्रशिक्षिका प्रियंका रावत, रेनू, रजनी, ऊषा आर्या के अतिरिक्त साहिबा,स्वलेहा, रहीसा,रुखसाना, फौजिया,आबिदा, निशा, सिमरन आदि प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  तल्लीताल में हर्शल्लास से गणेश महोत्सव का शुभारंभ
Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad