नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा भारत रत्न,आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 81वी. जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया

नैनीताल l नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा भारत रत्न,आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 81वी. जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया।
*नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने राजीव गांधी जी को याद करते हुए कहा की दूरसंचार क्रांति के जनक राजीव जी ने भारत को 21वीं सदी में सफलता के साथ ले जाने के लिए आईटी के क्षेत्र को आम आदमी से जोड़ा था। पंचायतों को अधिक अधिकार देते हुए,महिलाओं को पंचायत में 33% आरक्षण देकर महिलाओं व पंचायतों का सशक्तिकरण किया। युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार देकर युवा वर्ग में विश्वास पैदा किया। नवोदय विद्यालय की स्थापना करने के साथ ही सार्वजनिक टीकाकरण की व्यवस्था की,इसी व्यवस्था के तहत कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका- करण अभियान चलाया गया था। कार्यक्रम में डा.भावना भट्ट,गीता मंडल, सुनीता आर्य, राधा ततराडी,रईस भाईसाहब, प्रेम शर्मा,शार्दुल नेगी, दीपक मेहरा, ललित सिंह बोरा,धीरज बिष्ट,दीपक रूबाली,अंकित चंद्रा, नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य शुभम बिष्ट, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नासिर भाई,कनक साह,कैलाश अधिकारी, बंटू आर्य, योगेश साह आदि उपस्थित रहे।*

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad