मॉर्निंग क्लब व एसजी मक्कार का क्वार्टर फाइनल में प्रवेश, एनके आर्य स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता जारी

नैनीताल l डीएसए मैदान में डीएसए नैनीताल एवं गैलेक्सी स्पोर्ट्स क्लब नैनीताल द्वारा आयोजित
केनरा बैंक नैनीताल द्वारा प्रायोजित स्व.एनके आर्या स्मृति क्रिकेट कप–2023 में गुरुवार को प्रतियोगिता के दो प्री क्वार्टर मुकाबले खेले गए।

पहला मैच वंडर्स इलेवन और मॉर्निंग क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें मॉर्निंग क्लब ने जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए वंडर्स इलेवन ने 111 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में मॉर्निंग क्लब ने 6 विकेट रहते जीत दर्ज की दूसरा प्री क्वार्टर मुकाबला मक्कार एसजी और सूखाताल वारियर्स के मध्य खेला गया। जिसमें मक्कार एसजी ने जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मक्कार ने 151 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में सूखाताल वॉरियर्स की पूरी टीम 127 रनों पर सिमट गई। इस दौरान अंपायर विनय चौधरी, मोहम्मद वसीम, प्रवीण बिनवाल और स्कोरर गोपाल गैड़ा रहे। प्रतियोगिता के दौरान आयोजक सचिव दीवान सिंह रौतेला, मोहित आर्या, हरीश सिंह राणा मौजूद रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, सीएमओ डॉ. रश्मि पंत की निगरानी में जारी स्वास्थ्य सेवाएं, 383 लोगों की जांच, 54 ब्लड सैंपल लिए; 3 मरीज भर्ती, दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी लिया मरीजों का हाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad