पर्वतीय सांस्कृतिक समिति द्वारा २२वी नैनी ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 23 जुलाई को होगा

नैनीताल l पर्वतीय सांस्कृतिक समिति नैनीताल द्वारा शारदा संघ भवन में २३ जुलाई दिन रविवार को २२वी नैनी ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । प्रतियोगिता सीमित ६० प्लेयर की रहेगी। प्रतियोगिता मैं १ से २५ स्थान तक नगद पुरुष्कार रखे गए है। पहला ५१००; दूसरा ४१०० तीसरा ३५०० चौथा ३१०० पांचवा २५०० छठा २१००;७ से १० स्थान तक प्रत्येक को १८०० ;११ से २५प्रत्येकको १५००;२१ से २५ वे स्थान तक११०० के प्राइज रखे गए हैं!साथ मैं बेस्ट वेटरन ११०० और बेस्ट वूमेन ११०० के साथ साथ अंडर ९; अंडर ११; अंडर १३; अंडर १५ मैं पहले दूसरे और तीसरे स्थान तक ट्रॉफी रखी गई है। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजक मंडल के घनश्याम लाल साह जी; हाई कोर्ट एडवोकेट श्री डी के जोशी; नीरज साह;शेर सिंह बिष्ट, विष्वकेतु वैध, दिव्यांशु तिवारी, ईश्वर तिवारी प्यासरत है।