शारदा संघ की चित्रकला प्रतियोगिता मैं नगर के एक दर्जन से अधिक स्कूलों के 1100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया

नैनीताल l शारदा संघ के तत्वावधान में रविवार को फ़्लैटस मैदान में नगर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने किया। इसके बाद प्रतियोगिता शुरू की गई।
इस मौक़े पर शारदा संघ संगीत विधालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में नगर के एक दर्जन से अधिक स्कूलों के 1100 से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।इस बार प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पेंटिंग के लिए कोई भी टोपिक नहीं दिया गया।
इस मौक़े पर शारदा संघ की ओर से चार वरिष्ठ सदस्य उमेश लाल शाह,सुनील कुमार पांडे,सतीश गुप्ता व रमेश लाल शाह को पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता के सफल बनाने में शारदा संघ के अध्यक्ष प्रो. डीएस बिष्ट, महासचिव जीएल शाह, उपाध्यक्ष सीएल शाह, डा. मनोज शाह, द्वारिका शाह, मनोज शाह, भोपाल सिंह, आलोक शाह, मनोज कुमार, धीरेंद्र भाकुनी, राजेश शाह, शेलेनदर शाह,दीपक शाह और मनोज बिष्ट आदि जुटे रहे।
प्रतियोगिता का संचालन हेमन्त बिष्ट व नवीन पांडे ने किया। इस मौके पर लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया जिसमें दर्जन ऑन प्रतिभागियों ने इनाम जीते l शारदा संघ के अध्यक्ष प्रो. डीएसए बिष्ट ने बताया कि प्रतिभागियों की ओर से बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी शारदा संघ के सभागार में सोमवार को लगाई जायेगी और मंगलवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा तथा बुधवार को प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement