वेगा ज्वेलर्स ने विभिन्न शिक्षकों को सम्मानित किया।


देहरादून। राजपुर रोड़ स्थित वेगा ज्वेलर्स के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।
सम्मान समारोह में सर्व प्रथम सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं प्रांत संयोजक अखिल भारतीय पुरोहित महासंघ उत्तराखंड प्रांत, डॉ स्वामी एस चंद्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों में बाल संस्कार केन्द्र से लेकर विश्विद्यालय तक के शिक्षक सम्मलित हुए, सर्वप्रथम वेगा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर हरीश मित्तल एवं श्रीमती प्रेरणा मित्तल ने डॉ स्वामी को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। स्वामी ने कहा आज यहाँ सम्मानित होने वाले शिक्षकों का एक सुंदर गुलदस्ता बनाया गया है, शिक्षक दिवस पर इस प्रकार के कार्यकम से हम उन सभी शिक्षकों को सम्मानित कर सकते हैं जो बिना किसी दिखावे से दूर अपना कार्य कर रहे हैं।
समारोह में कुछ मनोरंजन की दृष्टि से तम्बोला, तोल मोल के बोल, प्रश्नोत्तरी, अपने अनुभव, गीत, कविता का आयोजन किया गया जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यकम में सम्मानित होने वालों में आरआईएमसी कॉलेज से सर्वश्री उत्तम कुमार दलवी, बृजेन्द्र सिंह चौहान, खुशी राम, आर तमिल सेक्विन, तुलाज से संदीप गौतम, शिक्षण इंस्टीट्यूट से महावीर सिंह कोटवाल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय से श्रीमती रोशनी इष्टवाल, रेनू असवाल, अनीता नेगी, अंजली सेठी, डॉल्फिन इंस्टीट्यूट की पूर्व कला विशेषज्ञ श्रीमती ज्योति जौहर, एसजीआरआर से श्रीमती बीना शर्मा, सेवानिवृत विमला ढौंडियाल, प्रतिमा शाही, बाल संस्कार केन्द्र से श्रीमती रीता नेगी, सुनीता कुमारी, निशा कुमारी, अंकिता कुमारी, सिलाई केन्द्र से श्रीमती रिंकी देवी को अंगवस्त्र एवं सम्मान-पत्र से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हरीश मित्तल ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए समाज में शिक्षा, समर्पण, ज्ञान का भाव हमेशा बनाएं रखे। श्रीमती प्रेरणा मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त किया, दीपांशु मित्तल, दीपक शेहरावत, मीनू गुप्ता, शालिनी, निकिता, रणजीत सिंह, सौरभ, मयंक, राज श्रीवास्तव तथा मोहन ने पूरी व्यवस्था बनाई। अंत में सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। सभी ने भरपूर आनंद लिया।