विधायक सरिता आर्या ने जिला निर्वाचन कार्यालय को लेकर फैली भ्रांतियों पर ली प्रशासन से जानकारी

नैनीताल। नैनीताल विधानसभा की विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने सोशल मीडिया पर जिला निर्वाचन कार्यालय को नैनीताल से अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने संबंधी प्रसारित हो रही भ्रामक सूचनाओं का संज्ञान लेते हुए आज उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी श्री विवेक राय से दूरभाष पर वार्ता कर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विवेक राय ने विधायक श्रीमती सरिता आर्या को अवगत कराया कि जिला निर्वाचन अधिकारी का मूल कार्यालय तल्लीताल, नैनीताल में ही यथावत संचालित हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान अथवा भविष्य में जिला निर्वाचन कार्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने की कोई योजना प्रस्तावित नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट में भी यही तथ्य स्पष्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री सेवक सभा के सदस्यों की श्री नन्दा देवी महोत्सव 2026 आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री दया किशन पोखरिया एवं मंडल अध्यक्ष श्री नितिन कार्की भी उपस्थित रहे।

विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने जनसामान्य से अपील की कि किसी भी अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी को ही सही मानें। उन्होंने कहा कि समाज में भ्रम फैलाने वाली अफवाहों से बचना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल। दिनांक -२१-०७-२०२६विनम्र श्रद्धांजलीकुमाऊंनी लोक चित्रकला ऐपण विधा की सर्वश्रेष्ठ चित्रलेखा थी श्रीमती हरिप्रिया साह।पारम्परिक लोक संस्था परम्परा नैनीताल की विनम्र श्रृद्धांजलि।बृजमोहन जोशी,नैनीताल।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad