उत्तराखंड में भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत का 139वी जयंती 10 सितंबर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा

नैनीताल । भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 139 वा जन्मदिवस समारोह 10 सितंबर 2026 दिन गुरुवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के सभी राज्यों वा उत्तराखंड के सभी जिलों में हर्षउल्लास के साथ मनाई जाएगी समारोह समिति के पदाधिकायो ने प्रदेश के सभी जिलों में अपने संयोजको के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है इसी क्रम में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण संस्थान कोसी कतरमल में केंद्रीय वन राज्य मंत्री मुख्य अतिथि रहेंगे गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे नैनीताल मुख्यालय में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत मुख्य अतिथि रहेंगे हल्द्वानी में नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा के सांसद व पूर्व केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री माननीय अजय भट्ट जी मुख्य अतिथि रहेंगे इसी तरह प्रदेश के सभी जिलों में कहीं माननीय जिला अधिकारी प्रदेश के सचिव स्तर के अधिकारी नगर पालिका अध्यक्ष माननीय विधायक गण एवं गणमान्य उपस्थित रहेंगे इस अवसर पर कार्यक्रम में बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत सांस्कृतिक कार्यक्रम व मुख्य अतिथियों द्वारा पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी पर अपने संबोधन व्यक्त किए जाएंगे इस अवसर पर 10 सितंबर 2026 दिन गुरुवार दोपहर 12:00 बजे दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल DD1 पर भारत सरकार द्वारा बनी फिल्म ” मूवमेंट ” का दोपहर 12:00 प्रसारण किया जाएगा