नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव की तैयारी जोरों पर

नैनीताल । नगर में 16 से 23 सितंबर तक होने वाले महानंदा सुनंदा महोत्सव की तैयारी इन दिनों तेज़ी से चल रहीं हैं। श्री राम सेवक सभा द्वारा महोत्सव को सफल बनाने के लिए दर्जनों समितियों का गठन किया गया है। समितियों के सभी सदस्य इन दिनों महोत्सव को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। 16 सितंबर को यहां से एक दल निकटवर्ती मंगोली को जाएगा तथा वहां से कदली वृक्षों को लेकर 17 सितंबर को नैनीताल पहुंचेगा जहाँ पर सुखताल व तल्लीताल में कदली वृक्षों की पूजा अर्चना करने के बाद, नगर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उसी दिन शाम को नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद कदली वृक्षों को सेवा समिति हॉल में रख दिया जाएगा। 18 सितंबर की सुबह से कदली वृक्षों से मां नंदा सुनंदा की मूर्ति बनाने का काम शुरू हो जाएगा तथा मूर्तियों को नयना देवी मंदिर में रख दिया जाएगा। 19 सितंबर की सुबह प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद मूर्तियों को श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिया जाएगा उसी दिन से मेला शुरू हो जायेगा। महोत्सव का समापन 23 सितंबर को होगा मां नंदा सुनंदा की शोभायात्रा पूरी नगर में निकल जाएगी इधर महोत्सव के लिए फ्लैट्स मैदान में 600 से अधिक दुकानें लगाई जा रही है वहीं नगर तथा नैना देवी मंदिर को सजाने का काम भी शुरू कर दिया गया है ।