सेंट जॉन्स में हर्षोल्लास से मनाया गया मैरी क्रिसमस

नैनीताल l सेंट जॉन्स स्कूल में क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर सैंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार दिए। केक काटा गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विनीता रावत ने कहा कि ग्लोबल दौर में बच्चों को विश्व संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। सभी धर्मो की पहचान होनी चाहिए। जिसके चलते बच्चों को आदर्श व्यक्ति बनाया जा सकता है। क्रिसमस का विश्व में खास महत्व है और इस मौके पर गीत संगीत की धूम रही। विश्व शांति की कामना की गई। साथ ईशा मसीह पर आधारित गीत संगीत के साथ कैरोल की धूम रही। प्रार्थना सभा आयोजित की गई। बच्चों को प्रभु ईसा मसीह द्वारा समाज के लिए किए गए कल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर शिक्षिका रुचि साह, पूनम बिष्ट, राधिका मेहरा, शाहीन, भानु प्रताप, सौरव रावत सोहेब अली आदि मौजूद थे।











