नैनीताल बैंक स्टाफ एसोसिएशन की बैठक संपन्न

नैनीताल l नैनीताल बैंक स्टाफ एसोसिएशन की एक साधारण सभा का गोवर्धन कीर्तन हॉल सेवा समिति में आयोजन किया गया।
सभा में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा नैनीताल बैंक से अपनी हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव का पुरजोर विरोध किया गया। इस दौरान सभा में मौजूद लोगो ने कहा कि उत्तराखंड के एकमात्र बैंक के अस्तित्व पर समय-समय पर बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा प्रस्ताव लाए जाते रहे हैं जिससे बैंक व उसके कर्मचारियों के भविष्य के प्रति तथा ग्राहकों के बीच एक अस्थिरता का वातावरण उत्पन्न हो जाता है,एसोसिएशन के पदाधिकारी जिनमे अध्यक्ष अभय गुप्ता, महामंत्री प्रवीण शाह , उपाध्यक्ष मुकेश पंत, सहायक महामंत्री राजेश पांडे,उपाध्यक्ष निर्मल जोशी व अंशधारक त्रिभुवन फर्त्याल ने सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारियों और ग्राहकों को आश्वस्त किया कि उत्तराखंड के जनमानस में बैंक की जो भी प्रतिष्ठा है उसे प्रत्येक कीमत पर बचाया जाएगा। वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन बिष्ट ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि प्रत्येक स्थिति में संबंधित पक्षों के हित की रक्षा की जाएगी।
स्टाफ एसोसिएशन बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय का विरोधी नहीं है बशर्ते कि सारे विकल्प समाप्त हो जाए। सभा में लगभग 225 सदस्य उपस्थित थे ,जिन्होंने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस विषय की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस संबंध में मुलाकात की जाएगी।











