पंजाबी महासभा नैनीताल के तत्वाधान में लोहड़ी का आयोजन ढोल नगाड़ों के साथ मनाया

नैनीताल l लोहड़ी उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध त्योहार है इसे मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है। रात्रि में खुले स्थान में परिवार और आस पड़ोस के लोग मिलकर लोहड़ी मनाते हैं।
सरोवर नगरी नैनीताल में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी लोहड़ी का आयोजन पंजाबी महा सभी नैनीताल ने किया कार्यकर्म का आयोजन । जानकारी के मुताबिक पंजाबी महासभा नैनीताल के तत्वाधान में लोहड़ी के पर्व पर शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन मल्लीताल बड़ा बाजार में किया गया। पंजाबी महासभा के संयोजक सुमित खन्ना ने बताया कि इस वर्ष पंजाबी महासभा के बैनर तले लोहड़ी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें मां नैना देवी व्यापार मंडल का उन्हें काफी सहयोग मिला है।
लोहड़ी का त्योहार पिछले कई वर्षों से खड़ी बाजार मल्लीताल में आयोजित किया जा रहा है।इसी क्रम में इस वर्ष लोहड़ी के इस पावन त्यौहार को पंजाबी महासभा के तत्वाधान में रीति रिवाजों के साथ मनाया गया इस दौरान पंजाबी महासभा के अध्यक्ष विक्रम सियाल, संयोजक सुमित खन्ना, सेक्रेटरी पीके शर्मा, मां नैना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन सहित मल्लीताल बाजार के तमाम लोग मौजूद रहे ।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारी, 235 लोगों की स्वास्थ्य जांच; 61 ब्लड सैंपल लिए
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad