लॉयन्स क्लब देहरादून सेन्टेनियल” द्वारा हरेला पर्व के अवसर पर पौधारोपण किया।


देहरादून। आज “लॉयन्स क्लब देहरादून सेन्टेनियल” ने फॉरेस्ट विबेस रिसोर्ट, बझेट, रायपुर में वृक्षारोपण किया। क्लब की ओर से सेब, आम, अमरूद, शहतूत, नाशपाती फलदार एवं नीम के पेड़ों को मिलाकर कुल 25 पौधों का वृक्षारोपण किया।
पौधारोपण के आयोजन पर लॉयन विनोद कुमार बहुगुणा ने कहा कि पौधे लगाना बहुत आसान है परंतु उनकी देख भाल करना बच्चों के पालन पोषण जैसा होता है, क्लब के समस्त सदस्यों ने निर्णय लिया है कि सभी समय समय पर उन पौधों की देखभाल करेंगे, सभी को शपथ दिलाई गई। आज पौधारोपण करना समाज की जरूरत भी है, कोरोनाकाल में सभी को इसका अहसास भी हुआ था।
क्लब के सदस्यों में लॉयन विनोद कुमार बहुगुणा, राकेश बहुगुणा, कैलाश उनियाल, डा. मनीष गुप्ता, प्रिया गुप्ता ने इस एक्टीविटी भाग लिया।