कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री को विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन सौंपा

नैनीताल l कुमाऊँ विश्वविद्यालय,शिक्षक संघ ,नैनीताल (कूटा) ने केंद्रीय रक्षा एवम पर्यटन राज्य मंत्री भारत सरकार अजय भट्ट लोक सभा सांसद संसदीय क्षेत्र नैनीताल से कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्राध्यापको की समस्याओं के अतिरिक शहर की विभिन्न सम्मास्यों के समाधान के लिए ज्ञापन दिया। ज्ञापन में संविदा प्राध्यापकों का वेतन 50,000 करने की मांग दोहराई है तथा कहा की ये यूजीसी नियमानुसार है ।कूटा ने स्पष्ट किया कि दिल्ली विश्वविद्यालय में संविदा प्राध्यापक को यू जी सी नियमानुसार 50 हजार वेतन दिया जा रहा है तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 57700 रुपया निर्धारित किया गया है । कूटा ने इस प्रकरण को कैबिनेट में रखने की मांग भी की है , कहा कि इन प्राध्यापकों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अनुसार वेतन दिया जाए। कूटा ने ये भी कहा कि वर्षों से कार्यरत संविदा एवम अतिथि प्राध्यापकों को तदर्थ नियुक्ति देने के लिए नियमावली बनाई जाय। कूटा ने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल एक परिसर कुमाऊं के तराई क्षेत्र में स्थापित करने की मांग भीं रखी। इसके अतिरिक्त ज्ञापन में शहर की विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी बात कही ,कूटा ने कहा शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए यातायात के साधन नही है जिससे यहां के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसके लिए शहर में शटल सेवा में हल्के वाहनों की व्यवस्था की जाय। शहर के आंतरिक मार्ग क्षतिग्रस्त है जिनकी मरम्मत के लिए आवश्यक कदम उठाए जानें चाहिए।
कूटा की तरफ से विधायक श्रीमती सरिता आर्या के साथ प्रो.ललित तिवारी कूटा अध्यक्ष तथा डॉ.विजय कुमार महासचिव ने शिष्टाचार मुलाकात की।











