कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन मैं शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने सोमवार को अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी कार्यकारिणी के सदस्यों के पदाधिकारियों ने तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरु कर दिया है।
संघ के अध्यक्ष दीपक सिंह बिष्ट ने बताया की यदि किसी कर्मचारी को आकस्मिक अवकाश पर जाना हैं तो उसे अधिकारियों से स्वीकृति लेनी जरूरी हैं। जिसपर कर्मचारियों की मांग है की यदि कार्मिकों को आकस्मिक अवकाश की स्वीकृति लेना जरूरी है तो अवकाश स्वीकृतकर्ता अधिकारी को शासनादेश के अनुरूप मुख्यालय में 08 किमी० की परिधि में निवास किये जाने के लिए कार्यालय आदेश किया जाये। ताकि कार्मिक अपनी आवश्यकतानुसार दिन में कभी भी अवकाश स्वीकृति के लिए सम्बन्धित अधिकारी से सम्पर्क कर अवकाश स्वीकृत करवा सकें।
इसके साथ ही अवकाश पत्र में कर्मचारियों को अवकाश में जानें से पहले अवकाश के दौरान उनका कार्य संपादित करने वाले अन्य कर्मचारी का नाम भी लिखवाया जा रहा है। जिसपर उन्होंने इस व्यवस्था को भी तत्काल समाप्त करने की मांग की हैं।
बताया की मांगे पूरी न होने तक कर्मचारी कार्यकारिणी के सदस्यों के पदाधिकारियों द्वारा 13 से 15 फरवरी तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। जिसके बाद 16 से 22 फरवरी तक सभी कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की जाएगी वही यदि तब भी मांगे पूरी नहीं होती तो 23 फरवरी से सभी कर्मचारी अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरु करेंगे।
इस दौरान नवल किशोर, अभिराम पंत, प्रकाश पाठक, मनीष जोशी, नरेन्द्र सिंह नैनवाल, तारा सिंह रेकोला, कमल साह जगाती, राजीव राम, मनीष सोनकर, देवेंद्र सिंह नेगी, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहें।