कुमाउं कप फुटबॉल प्रतियोगिता क्वाटर फाइनल: स्पोर्ट्स हॉस्टल हल्द्वानी पहुंची सेमीफाइनल में

नैनीताल। नगर के ऐतिहासिक फैलट्स मैदान में नगर पालिका मनोरंजन क्लब द्वारा आयोजित प्रथम कुमाउं कप फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को पहला क्वाटर फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स हॉस्टल हल्द्वानी व फंटूस फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया।जिसमे हल्द्वानी ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।8 नवंबर को प्रतियोगिता का फाइनल खेला जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद पडियार व विशिष्ट अतिथि जिला खेल अधिकारी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी।बृजेश बिष्ट,देवेन्द्र बोरा ने रेफरी की भूमिका निभाई इस दौरान सभासद गजाला कमाल,मोहन चिलवाल,मोहित साह अनिल कटियार आदि मौजूद रहे। सचिव विलाल अली ने बताया कि विजेता टीम को 50 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad