कुमाउं कप फुटबॉल प्रतियोगिता:किलर्स फुटबॉल क्लब ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

नैनीताल। नगर के ऐतिहासिक फैलट्स मैदान में नगर पालिका मनोरंजन क्लब द्वारा आयोजित प्रथम कुमाउं कप फुटबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को चौथा क्वाटर फाइनल मुकाबला किलर्स फुटबॉल क्लब व न्यू चैलेंजर के मध्य खेला गया।जिसमे किलर्स ने 2-1
से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
8 नवंबर को प्रतियोगिता का फाइनल खेला जाएगा।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी।देवेंद्र बोरा,अयूब खान व पवन ने रेफरी की भूमिका निभाई इस दौरान सभासद गजाला कमाल,भगवत रावत,काजल आर्य,रमेश प्रसाद,मोहन चिलवाल,अनिल कटियार,गोपाल आदि मौजूद रहे।सचिव विलाल अली ने बताया कि विजेता टीम को 50 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad