संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर राज्य में किया जा रहा अनूठापौधा रोपण आंदोलन आज 219 वे दिन भी जारी रहा।

पीपलकोटी l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर राज्य में किया जा रहा अनूठापौधा रोपण आंदोलन आज 219 वे दिन भी जारी रहा। पर्यटक आवास गृह कालेश्वर, पर्यटक आवास गृह पीपलकोटी, पेट्रोल पंप पीपलकोटी के कर्मचारियों ने पौधा लगाकर पौधारोपण आंदोलन को सहयोग दिया। जनपद चमोली के जनपद कार्यकारिणी के चुनाव संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी की देखरेख में संपन्न हुए। जिसमें जनपद चमोली के पर्यटन गैस निर्माण व अन्य इकाई के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। सभी कर्मचारियों ने कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें सर्व समिति से पर्यटक आवास गृह जोशीमठ के जयपाल बिष्ट को अध्यक्ष गैस सर्विस गोपेश्वर के श्यामलाल सेंजवाल को महामंत्री पर्यटक आवास गृह जोशीमठ के जगदंबा प्रसाद खंतवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया वरिष्ठ उपाध्यक्ष गैस सर्विस जोशीमठ की वंदना पवार, पर्यटक आवास गृह जोशीमठ के विनोद कंडारी, चियर लिफ्ट औली के राकेश पवार को बनायागया।।। उपाध्यक्ष पद के लिए औली के त्रिलोक सिंह नेगी पर्यटक आवास गृह पीपलकोटी के प्रेम सिंह रावत, औली के रमेश कुमार को बनाया गया।।। सचिव पद हेतु पर्यटक आवास गृह जोशी मठ के लक्ष्मण सिंह बिष्ट, पर्वत फिलिंग पीपल कोटी के बलवंत सिंह झिगवान, औली के बृजमोहन कोठियाल चियर लिफ्ट औली के दीपक रावत को बनाया गया ।।संगठन मंत्री नंदा देवी इकोहट के नंदन सिंह और पेट्रोल पंप पीपलकोटी के जगमोहन रावत ,पेट्रोल पंप पीपल कोटी के यशवंत बनाए गए ।।।प्रचार मंत्री के लिए पर्यटक आवास गृह पीपलकोटी की लीलावती, औली के उदय बिष्ट, पर्यटक आवास गृह जोशीमठ के अविनाश बनाए गए। जनपद संयोजक के चियर लिफ्ट औली के दीपक डिमरी बनाए गए
कार्यकारिणी गठन के लिए महासंघ के महामंत्री विजय पुरोहित, महामंत्री कंचन चंदोला कार्यकारी अध्यक्ष संजय भट्ट उपाध्यक्ष अनिल जोशियाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कपकोटी उपाध्यक्ष गौतम कुमार उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका वेद प्रकाश भट्ट नरेंद्र थापा सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे ।दिनेश गुरु रानी द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। कार्यकारिणी के द्वारा पर्यटक आवास गृह जोशीमठ परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad