संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को जारी करने को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधा रोपण आंदोलन 267 वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को जारी करने को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधा रोपण आंदोलन 267 वे दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में स्लोगन ।।।।।। देवभूमि में पर्यटक/ यात्री बनकर आईए।। पौधारोपण स्वच्छता कार्यक्रम से जुड़कर पर्यावरण मित्र बनते हुए जाइए।।। कार्यक्रम के तहत नोएडा से आए आए पर्यटक संजय देवधर व वैशाली देवधर को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ा। उन्होंने पौधारोपण करते हुए कहा कि प्रकृति संरक्षण के इस महान कार्य में जुड़ते हुए उन्हें प्रसन्नता हो रही है ।उन्होंने कहा कि ऐसा पौधा रोपण आंदोलन होने कभी नहीं देखा और पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में जो पर्यावरण संरक्षण के तहत कार्य हुए हैं वह सराहनीय है ।सरकार द्वारा इसका संज्ञान लेना चाहिए और उनकी मागो का भी समाधान करना चाहिए ।कार्यक्रम में हर सिंह शेर सिंह महेश कुमार गोपाल बिष्ट सौरव खोलिया दीपक राजेंद्र विजय उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad