संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा आंदोलन 320 वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा आंदोलन 320 वे दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण से जोड़ने के तहत स्लोगन।।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए । पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।। के तहत आज पर्यटकों ने पौधारोपण किया वहीं दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर हर सिंह वेद प्रकाश शेर सिंह सहि,निगम कर्मी उपस्थित रहे। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि मांगों को लेकर उनका पौधारोपण आंदोलन जारी रहेगा।

Advertisement