निर्मल पांडे की स्मृति में ‘अंतिम युद्ध’ का मंचन, दो दिवसीय नाट्य समारोह संपन्न


नैनीताल l दिवंगत सिने अभिनेता एवं रंगकर्मी निर्मल पांडे की 65वीं जयंती पर युगमंच और प्रयोगांक सोसाइटी फॉर सोशल एंड एनवायरनमेंटल डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय नाट्य समारोह का मंगलवार को समापन हो गया। समारोह के दूसरे दिन डिस्टोपियन और एब्सर्ड शैली पर आधारित नाटक अंतिम युद्ध’ का मंचन किया गया।
जिसमें तीसरे विश्वयुद्ध के बाद की विध्वंसकारी पृष्ठभूमि पर लिखा गया यह नाटक युद्ध से बचने के लिए एक बंकर में छिपे चार लोगों की कहानी कहता है। नाटक में मानवीय भूख, सम्मोहन, प्रेम, विवेक और नैतिकता जैसे मूल्यों के ह्रास को दिखाया गया। निर्देशक के अनुसार अंतिम युद्ध’ सिर्फ देशों के बीच का युद्ध नहीं है, बल्कि इंसान के भीतर की इंसानियत और पशुता के बीच का आखिरी संघर्ष है, जिसमें मनुष्य अपनी सभ्यता और नैतिकता दोनों को हार जाता है। नाटक में मदन मेहरा, दीपक सहदेव, राजेश आर्या, योगिता तिवारी, उमेश कांडपाल और एच.एस. राणा ने प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। कलाकारों के सशक्त अभिनय और बंकर की सजीव सेट डिजाइन ने दर्शकों को युद्ध के बाद की खामोशी और तनाव से रूबरू कराया। समारोह में वरिष्ठ रंगकर्मी जहूर आलम, साहित्यकार लक्ष्मण सिंह बटरोही, पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, रंगकर्मी विक्रम स्याल, आकाश नेगी, हसन रजा, हरीश राणा, मोहित सनवाल, रोहित वर्मा, किशन लाल, मीरा स्याल, राजेंद्र लाल शाह, धर्मेन्द्र शर्मा, डॉ. मनोज बिष्ट सहित बड़ी संख्या में रंगकर्मी, साहित्यकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  डी एस बी परिसर में आज कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने नव नियुक्त कुलसचिव प्रॉफ रजनीश पांडे का स्वागत किया तथा डॉ पांडे को शॉल उड़ाकर तथा देवदार का पौधा भेट कर सम्मानित किया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad