सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत सीएचसी भीमताल में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर के द्वितीय दिवस का सफल आयोजन किया गया

भीमताल, । मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जनपद नैनीताल डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में प्रदेश सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर के द्वितीय दिवस का सफल आयोजन किया गया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र रोग, हड्डी रोग एवं मानसिक स्वास्थ्य सहित विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही जनरल ओपीडी, आयुष, टीबी जांच एवं परामर्श, एनसीडी स्क्रीनिंग,चर्म रोग जांच, प्रयोगशाला जांच, एक्स-रे, ईसीजी, परिवार कल्याण सेवाएं, आयुष्मान भारत योजना, आभा आईडी निर्माण, संबंधी सेवाएं एवं स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा प्रदान की गई।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया ने शिविर स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न काउंटरों पर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने किया चाफी से अलचोना -ताडा मोटर मार्ग पर डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य का शुभारम्भ, वही मंत्री कैड़ा विनायक स्थित गोल्ज्यू देवता मंदिर मै के पुनर निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि “मौसम की विषम परिस्थितियों के बावजूद क्षेत्रवासियों का स्वास्थ्य शिविर में पहुंचना उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और विश्वास को दर्शाता है। प्रतिकूल मौसम भी लोगों के स्वास्थ्य के प्रति इस प्रतिबद्धता को कम नहीं कर सका। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि ऐसे शिविरों के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं लोगों के नजदीक पहुंचें और उन्हें समय पर जांच, परामर्श एवं उपचार की सुविधा मिल सके। क्षेत्रवासियों की यह सहभागिता निश्चित रूप से स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए विभाग का उत्साह बढ़ाती है।”

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय डी.एस.बी. परिसर में छात्रसंघ चुनाव 29 सितंबर हेतु अधिसूचना जारी

शिविर के दौरान कुल 240 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर 110 लोगों की ब्लड प्रेशर जांच, 110 लोगों की ब्लड शुगर जांच, 165 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 22 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग, 17 लोगों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, 72 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच, 68 लोगों की एलएफटी, 72 लोगों की आरएफटी तथा 115 लोगों के एक्स-रे किए गए। इसके साथ ही 42 लाभार्थियों की आभा आईडी बनाई गई।

शिविर के सफल आयोजन में चिकित्सकों, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, आशा कार्यकत्रियों, एएनएम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad