एक तरफा मुकाबले मै सेंट जोसेफ कॉलेज की टीम ने विजय दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

नैनीताल फ्लैट्स मैदान में 78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट अब अपने उस मुकाम पर पहुंच गया है, जहां एक छोटी सी चूक भी पूरे सफर पर भारी पड़ सकती है,क्वार्टर फाइनल की आखिरी भिड़ंत के साथ अब टूर्नामेंट में सेमीफाइनल का रण सज चुका है,सी.आर.एस.टी. ओल्ड बॉयज एसोसिएशन नैनीताल द्वारा आयोजित एवं नैनीताल बैंक द्वारा प्रायोजित प्रतियोगिता के अंतर्गत आज चौथे एवं अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नैंसी कॉन्वेंट स्कूल ज्योलीकोट और सेंट जोसेफ कॉलेज नैनीताल की टीमें आमने-सामने थी,मैदान पर उतरते ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मुकाबले पर पकड़ बनाने के लिए जोर लगाया,खेल के दौरान खिलाड़ियों का जोश और जीत हासिल करने की ललक साफ दिखाई दी । मैच में मध्यांतर तक सेंट जोसेफ कालेज नैनीताल ने 5 गोल कर के 5-0 से बढ़त बनाए रखी। निर्णायक क्षणों में मध्यांतर के पश्चात सेंट जोसेफ कालेज नैनीताल ने 4 गोल ओर कर के 9-0 से बाजी मारते हुए मुकाबला अपने नाम किया और प्रतियोगिता के अगले दौर दूसरे सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ाया। सेंट जोसेफ कालेज नैनीताल की ओर से मयंक सुयाल ने 4 गोल, प्रव वर्मा ने 2 गोल, लक्ष्य नेगी ने 2 गोल और देवांश भट्ट ने 1 गोल किया।
इस जीत के साथ क्वार्टर फाइनल दौर का रोमांचक सफर समाप्त हो गया,अब प्रतियोगिता में वह दौर शुरू होने जा रहा है, जहां एक जीत फाइनल का दरवाजा खोलेगी और एक हार खिताब की उम्मीदों पर विराम लगा देगी,अब सभी की निगाहें कल बुधवार को होने वाले पहले सेमीफाइनल मुकाबले पर हैं,जिसमें सनवाल पब्लिक स्कूल नैनीताल और लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल फाइनल में जगह बनाने के लिए आमने-सामने होंगी।
दोनों टीमों ने क्वार्टर फाइनल की बाधा पार कर अपनी ताकत का परिचय दिया है,अब सेमीफाइनल में रणनीति,फिटनेस, अनुशासन और दबाव में बेहतर प्रदर्शन ही जीत की कुंजी बनेगा।
आज के मुकाबले में प्रेम सिंह बिष्ट,शेखर साह एवं नकुल सिंह बिष्ट ने मैच रेफरी की भूमिका निभाई,अब क्वार्टर फाइनल तक का सफर पूरा हो चुका है,लेकिन 78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता की असली कहानी अब लिखी जानी बाकी है,सेमीफाइनल के मैदान में उतरने वाली टीमें सिर्फ मुकाबला खेलने नहीं,बल्कि फाइनल की दहलीज तक पहुंचने के इरादे से उतरेंगी।