प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर गोपाल रावत जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल नगर मंडल की ओर से पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं वर्तमान सांसद प्रतिनिधि आदरणीय गोपाल रावत को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का नवीन दायित्व मिलने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नैनीताल की लोकप्रिय विधायक श्रीमती सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, आशीष बजाज एवं मंडल महामंत्री हरीश राणा, भारत सिंह मेहरा (विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक), सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नितिन कार्की ने किया स्वागत
मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने गोपाल रावत का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, समर्पण एवं पार्टी के प्रति निष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री रावत ने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को लगातार अपना समय एवं मार्गदर्शन दिया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
विधायक सरिता आर्या ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान
विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार निरंतर विकास एवं जनकल्याण के कार्य कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से नैनीताल नगर एवं नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता स्वयं भी सरकार की योजनाओं की जानकारी रखें और आपस में भी इन योजनाओं को साझा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को उनका लाभ दिलाएं। विधायक जी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा वर्ष 2027 में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
गोपाल रावत ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया सम्मान
गोपाल रावत ने अपने संबोधन में उपस्थित कार्यकर्ताओं का नाम लेकर उनके पूर्व एवं वर्तमान दायित्वों का उल्लेख करते हुए संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ जनसेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करें तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर अरविंद पड़ियार, हेम आर्य, मनोज जोशी DSA महासचिव, मोहित लाल साह, ज्योति ढौंडियाल, कमल जोशी (मंडल IT संयोजक), विक्रम राठौर, अमिता साह (मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा), मयंक पंत (मंडल अध्यक्ष, किसान मोर्चा), हेमंत बेदी (मंडल अध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा), रोहित बहादुर (OBC मोर्चा), संजोग (अल्पसंख्यक मोर्चा), शैलेन्द्र बर्गली, कमल जोशी, जीवंती भट्ट, आनंद बिष्ट, मनोज पवार, पान सिंह खनी, प्रेम सागर, मीनू बुड़लाकोटी, भगवत रावत, मनोज साह जगाती, पूरन बिष्ट, ललिता दफौटी, विकास जोशी, गौरव हार्पर, नीतू जोशी, प्रियांशु कुमार, रेखा जोशी, युवराज सिंह करायत, करन साह, पायल, संतोष कुमार, रोहित भाटिया, के.के. शर्मा, राहुल जोशी, विक्रम रावत, विक्रम साह, हरीश बुड़लाकोटी, भवियाश गोस्वामी, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, तारा राणा, दया बिष्ट, कलावती असवाल, विश्वकेतु वैद्य, लाल सिंह बिष्ट, कृष्ण कुमार शर्मा एवं शैलेश बिष्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












