यो पहाड़ फाउंडेशन ने बीड़ी पांडे अस्पताल और स्कूल में बांटे फल

नैनीताल।सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही संस्था ‘यो पहाड़ फाउंडेशन’ द्वारा बीड़ी पांडे अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। फाउंडेशन के सदस्यों ने अस्पताल के सभी मरीजो को फल वितरण किए।जानाकरी के मुताबिक मंगलवार को ‘यो पहाड़ फाउंडेशन’ द्वारा बीडी पांडे अस्पताल में पीएमएस डॉ द्रौपदी गर्ब्याल के साथ मिलकर फाउंडेशन ने सभी मरीजों को फल वितरण किए गए।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक संतोष बिष्ट ने फाउंडेशन के सामाजिक अभियानों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन केवल स्वास्थ्य और राहत कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि पहाड़ों की हरियाली बचाने के लिए भी संकल्पबद्ध है।
संतोष बिष्ट ने जानकारी दी कि संस्था के विशेष पर्यावरण अभियान से प्रेरित होकर अब तक लगभग 700 लोग पौधे गोद ले चुके हैं। इन पौधों की बाकायदा देखभाल की जा रही है, ताकि नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों का प्राकृतिक संतुलन बना रहे।इस दौरान सागर सोनकर, दीपा बिष्ट,दीप्ति बोरा ,दिनेश पांडे , अभिषेक तिवारी ,अर्जुन बोरा ,लोकेश बिष्ट देवेंद्र बिष्ट, मयंक शाह मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय राजमार्ग ओगला व अस्कोट के मध्य स्थित पिनोरा शिव मंदिर परिसर में इस वर्ष की अंतिम पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा के दसवें यात्री दल को कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी ने सभी यात्रियों को माल्टा का जूस पिलाते हुए स्वागत किया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad