नैनीताल में मंगलवार को कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया

नैनीताल । मंगलवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा पंत पार्क में राज्य सरकार व भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का पुतला दहन किया । पुतला दहन के दौरान नगर अध्यक्ष कांग्रेस सचिन नेगी ने कहा कि पिछले दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे की सभा हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुई। भाजपा द्वारा एआई वीडियो से राष्ट्रीय अध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी की छवि खराब करने का काम किया है साथ ही उन्होंने कहा कि सभा के दौरान राज्य सरकार ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सभा स्थल आने में रुकावट पैदा की जो कि बेहद निंदनीय है। वही पूरे प्रकरण में पुलिस की भूमिका पर भी कांग्रेसियों में उबल है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की । पुतला दहन में नगर सचिव मोहम्मद जुनेद, विधानसभा अध्यक्ष शिवम बजाज, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, पालिका सभासद अंकित चंद्रा, जेके शर्मा, संजय कुमार संजू, समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।












