संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर जारी किया जा रहा अनूठा पौधा रोपण आंदोलन 313वे दिन भी जारी रहा।

पिथौरागढ़ l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर जारी किया जा रहा अनूठा पौधा रोपण आंदोलन 313वे दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।।।पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।। के तहत आज पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में ठहरे पर्यटकों ने पौधारोपण आंदोलन से जुड़ते हुए पौधारोपण किया ।वहीं कुमाऊं मंडल विकास निगम पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने मानसरोवर यात्री वाटिका में पौधारोपण किया। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि यह आंदोलन जारी रहेगा। अब यहां आने वाले आदि कैलाश की यात्रा में जाने वाले पर्यटकों को भी पौधारोपण आंदोलन से जोड़ते हुए उनके माध्यम से भी पौधारोपण कराया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड पर्यटन विभाग पिथौरागढ़ द्वारा प्रायोजित हिमानी एडवेंचर डीडीहाट द्वारा संचालित रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया
Ad
Advertisement