पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण करने के लिए निरीक्षण कियालगभग 10 नए पार्किंग स्थल चिन्हित किए
नैनीताल। ज़िला अधिकारी के निर्देश पर शहर में पार्किंग स्थलों की तलाश के लिए एसडीएम ने अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। जिसमें एआरटीओ, लोनिवि सहायक अभियंता, ईओ व सीओ ने संयुक्त निरीक्षण कर लगभग 10 पार्किंग स्थल खोजे हैं
एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि नगर में यातायात व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए नए पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण किया जा रहा है। जिसके लिए बृहस्पतिवार को अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया।निरीक्षण में ताकूला से सूखाताल तक लगभग 10 नए पार्किंग स्थल चिन्हित किये गए हैं। ताकि शहर में वाहन पार्क करने के लिए व्यवस्थाएं सही हो पाएं। वहीं नो पार्किंग जोन का भी चिन्हीकरण किया जा रहा है ताकि जाम की समस्या न बन पाए। एसडीएम ने बताया कि स्थलों का चिन्हीकरण कर लिया गया है। जल्द ही स्थानों की सूची बना ली जाएगी। इस दौरान सीओ संजय गर्ब्याल, एआरटीओ रश्मि भट्ट, ईओ आलोक उनियाल, लोनिवि सहायक अभियंता जीएस जनौटी व एसओ रोहिताश सिंह सागर मौजूद रहे।












