विज्ञान के महाकुम्भ के रूप में “अमृत काल में जन जन तक विज्ञान की संकल्पना” एवं विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से 17 से 20 जनवरी तक फरीदाबाद हरियाणा में इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का आयोजन किया जा गया

नैनीताल l विज्ञान के महाकुम्भ के रूप में “अमृत काल में जन जन तक विज्ञान की संकल्पना” एवं विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से 17 से 20 जनवरी तक फरीदाबाद हरियाणा में इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का आयोजन किया जा गया। नैशनल साइंस टीचर्स वर्कशॉप में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करने पर नैनीताल के इंस्पायर अवार्ड समन्वयक डॉo हिमांशु पांडे को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्थवाल, प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर, रा शि संघ के जिला अध्यक्ष डॉo विवेक पांडे, सचिव नमिता पाठक सहित, विभिन्न शिक्षको एवं बुद्धिजीवियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई दी गई।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement