ग्राम पंचायत में किया गया कूड़ा गाड़ी का उद्घाटन


नैनीताल। शुक्रवार को हरित विकास खण्ड व प्रदूषण रहित विकास खंड बनाने के लिए जिले का प्रथम विकास खंड भीमताल के ग्राम पंचायत स्तर बेलुवाखान से कूड़ा वाहन को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया गया।
ग्राम पंचायत बेलूवाखान में ग्राम पंचायत स्तर पर विकास खण्ड भीमताल से जिले का प्रथम विकास खण्ड भीमताल की प्रथम ग्राम पंचायत बेलूवाखान में कूड़ा गाडी का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने किया ।नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक में ग्राम पंचायत स्तर पर बेलुवाखन में पहली गाड़ी का उद्घाटन किया गया यह गाड़ी बेलूवाखान के साथ न्याय पंचायत ज्योलिकोट से कूड़ा निस्तारण करेगी इस अवसर पर ग्राम प्रधान जानकी चनियाल के इस प्रयास की ब्लॉक प्रमुख ने सराहना की।गाड़ी चलाने के लिए ग्राम प्रधान सहित पूरी न्याय पंचायत को शुभकामनाएं दी। साथ ही ग्राम पंचायत बेलूवाखन को डस्टबिन वितरण किए। सभी जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने प्रमुख की इस पहल को प्रेरणा स्रोत बताया।इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे, प्रधान जानकी चनियाल, रजनी रावत, हरगोविंद रावत, ध्रमेंद्र रावत , जीवन चन्द्र, राम दत्त चानियाल छेत्र पंचायत सदस्य निर्मला बोहरा रानी कोटलिया, नसरीन बेगम, मनोज चनियाल, चंपा पाण्डे, राजेन्द्र बिष्ट,फिरोज अहमद ,विशाल, कैलाश गोस्वामी, राज दीप वर्मा बीना बेनवाल, पवन कुमार, राजेन्द्र कोटलिया, नवीन क्वीरा, धीरेन्द्र जीना कंचन वर्मा सकुंतला नेगी,दुर्गा दत्त पलड़िया सहित ग्रामीण मोजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 787वे दिन भी जारी रहा।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad