चेष्टा संस्था की ओर से बेतालघाट ब्लॉक के घुना गांव में 21 दिवसीय फल प्रसंस्करण प्रशिक्षण का शुभारंभ

नैनीताल। बेतालघाट ब्लॉक के घुना गांव में चेष्टा संस्था की ओर से आयोजित 21 दिवसीय फल प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण जिला उद्योग हल्द्वानी के सहयोग से आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान जया देवी उपस्थित रहीं, जिन्होंने अपने संबोधन में विभाग की इस पहल की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में मददगार साबित होंगे और इससे ग्रामीण इलाकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ग्राम प्रधान जया देवी ने कहा, “यह एक बहुत ही सराहनीय पहल है, जिससे न केवल महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी, बल्कि उनके रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। जिला उद्योग समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता है, जिससे गांव के लोगों को सीधा फायदा मिलता है। मैं विभाग का धन्यवाद करती हूं और आशा करती हूं कि भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएं।” उद्घाटन समारोह में जिला उद्योग हल्द्वानी के श्री नीरज सिंह नेगी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को बताया कि इस प्रशिक्षण के बाद वे अपना काम खुद शुरू कर सकती हैं और इसके लिए बैंकिंग सुविधाएं तथा विभाग उनका पूर्ण समर्थन करेगा। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान फाइल वर्क और बैंकिंग प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। चेष्टा संस्था के रजिस्ट्रेशन समन्वयक मुकुल कुमार ने भी इस कार्यक्रम की अहमियत को उजागर किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा और इसके लिए संस्था और विभाग हरसंभव मदद करेगा। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर दीपा बिष्ट ने बताया कि 21 दिवसीय इस प्रशिक्षण में महिलाओं को आंवला, नींबू, मिर्च, लहसुन, अदरक, मिक्स अचार, मुरब्बा आदि के प्रसंस्करण के बारे में सिखाया जाएगा। कार्यक्रम में अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें तुलसी देवी, शादी देवी, दीपा देवी, शोभा देवी और नीमा देवी प्रमुख थीं। यह कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad