क्रिसमस और न्यू ईयर को देखते हुए पुलिस ने ‘यातायात चौपाल’ लगाकर टैक्सी चालकों को किया जागरूक

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में शनिवार को मल्लीताल स्थित पंत पार्क में पुलिस द्वारा यातायात चौपाल लगाकर टैक्सी चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर सीओ विभा दीक्षित ने टैक्सी चालकों से यातायात नियमों का पालन करने को कहा, जिससे अनावश्यक जाम से बचा जा सके और पर्यटक एक सुगम यातायात व्यवस्था का अनुभव लेकर वापस जाएं।
मल्लीताल पंत पार्क में आयोजित यातायात चौपाल में सीओ विभा दीक्षित ने सभी टैक्सी चालकों को बुलाया और उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही पुलिस द्वारा उन्हें सुझाव भी दिए गए।
चौपाल में करीब 50 टैक्सी चालकों ने भाग लिया इस मौके पर चालक सोनू ने कहा कि सवारी को अपर माल रोड से बैठ आते और उतारते हैं, जिस पर उनका चालान किया जाता है।
इस पर सीओ ने कहा कि टैक्सी चालक निर्धारित स्थान से ही पर्यटकों को सवारी के तौर पर बैठाएं और निर्धारित स्थान पर ही उन्हें ड्रॉप करें। उन्होंने कहा कि वन वे व्यवस्था का पालन हो। गलत साइड पर पर्यटकों को ना ही उतारे और ना ही गाड़ी अनावश्यक रोके। कहा यदि टैक्सी चालक नियम विरुद्ध चलेंगे तो उन पर कार्रवाई कर उनका वाहन सीज कर दिया जाएगा। कहा कि क्रिसमस और न्यू ईयर को देखते हुए आगामी दिनों में बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचेंगे। इसलिए सुगम यातायात व्यवस्था बनाने के लिए सभी को सहयोग करना होगा। इस दौरान मल्लीताल कोतवाल प्रीतम सिंह तल्लीताल,
एसओ रोहिताश सागर, टीएसआई उमा नाथ मिश्र, कॉन्स्टेबल शिवराज सिंह राणा, अमित, शाहिद अली, पदम बगढ़वाल, अनूप सिंह पुलिस टीम के सहयोगी रहे।











