नैनीताल में कट रहे हैं हरे पेड़, वन विभाग के अधिकारी बेपरवाह

नैनीताल l नगर मैं इन दिनों सुबह व शाम को ठंड पड रही है l ठंड को दूर करने के लिए लोग हीटर व आग का सहारा ले रहे हैं l पिछले काफी दिनों से लोग आसपास के जंगलों से लकड़ियां बटोर कर ला रहे हैं l इस दौरान जंगलों से महिलाएं हरे पेड़ों को भी काटकर लकड़ियां ला रहे हैं l नगर के 12 पत्थर किलबरी रोड भवाली रोड सहित आसपास के जंगलों से महिलाएं जंगलों से लकड़ियां ला रही हैं कई महिलाएं हरे पेड़ काटकर ला रही हैं बारापत्थर क्षेत्र में रोजाना महिलाएं आसपास के जंगल से लकड़ियां ला रहे हैं क्षेत्र के कई लोगों ने बताया कि 8 से 10 महिलाएं रोजाना जंगलों के दो चक्कर लगाकर हरे पेड़ काटकर ला रहे हैं लेकिन वन विभाग के अधिकारीगण बेखबर हैं उनको कोई सूचना नहीं है लोगों ने बताया रोजाना दर्जनों महिलाएं आसपास के क्षेत्र से हरे पेड़ काटकर रोजाना पिछले काफी लंबे समय से ला रहे हैं l उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से हरे पेड़ काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह जंगलों से हरे पेड़ काटते रहेंगे तो धीरे-धीरे जंगल से पेड़ का भी कम हो जाएंगे l











