हल्द्वानी मार्ग में निकटवर्ती ताकुला के पास गिरा पेड़ यातायात हुआ बाधित


नैनीताल। बारिश के चलते ताकुला मैं एक पेड़ गिरने से हल्द्वानी नैनीताल मार्ग एक घंटे तक बंद रहा l मार्ग में यातायात बाधित हो गया। जिसके बाद सूचना पर मोके पर पहुची लोनिवि की टीम ने जेसीबी के माध्यम से पेड़ को हटाकर क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही को सुचारू कर दिया है।
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद लगातार जिले भर में भारी मात्रा में बारिश रिकॉर्ड की जा रही है। वही नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं घटनाएं भी सामने आ रही है। मंगलवार को नगर के ताकुला क्षेत्र में एक यातायात के बीच पेड़ गिरने से क्षेत्र में लगभग 1 घंटे तक यातायात बाधित रहा। जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची लोक निर्माण विभाग की टीम ने जेसीबी के माध्यम से पेड़ को हटाने की कोशिश की।करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को क्षेत्र से हटा दिया गया है।साथ ही वाहनों के लिए यातायात को फिर से शुरू कर दिया गया है। दो दिन पूर्व भी इसी मार्ग में एक पेड़ गिरने से 1 घंटे तक यातायात ठप रहा था l

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  जन जन की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत रामगढ़ विकास खण्ड के न्याय पंचायत बोहराकोट के विभिन्न ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों/क्षेत्रीय जनता को लाभान्वित करने के उद्देश्य से बहुद्देशीय शिविर का आयोजनकिया गया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad