युवाओं के भविष्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ कब तक कबड्वाल

नैनीताल। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पटवारी व लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद भर्ती का निरस्त होने पर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने रोष व्यक्त करते हुए इस भर्ती का रद्द होना राज्य व युवाओं के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया हैं।
नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार व मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य की भर्ती परीक्षाओं पर मंडराता भ्रष्टाचार का सामा उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग को भी ले डूबा है, इसके साथ ही संजीव चतुर्वेदी के रूप में एक नया हाकम सिंह” पैदा हो गया है। उन्होंने कहा की पूर्व में उत्तराखण्ड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग के भ्रष्टाचार में लिप्त पाये जाने के बाद राज्य लोक सेवा आयोग को मिली प्रथम जिम्मेदारी में ही वह फेल हो गया है, जिससे इस परीक्षा में शामिल राज्य के लगभग सवा लाख युवको को गहरा धक्का लगा है, साथ ही सरकार व आयोग के भ्रष्यचारपूर्ण रवैये से परीक्षार्थियों को बेहद निराशा मिली है। जिसपर अनुपम कबड्वाल ने हाईकोर्ट से इस भर्ती परीक्षा में फैले भ्रष्टाचार का संज्ञान लेकर इसकी जाँच व भविष्य में होने वाली परिक्षायें अपनी निगरानी में कराने की मांग की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए लगा विशेष शिविर

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad