नैनीताल तल्लीताल डॉंट चौराहे पर गांधी मूर्ति का ट्रायल अनावरण

नैनीताल। तल्लीताल डॉंट चौराहे पर कुछ दिनों पहले स्थापित की गई महात्मा गांधी की नई मूर्ति का गुरुवार को ट्रायल के रूप में अनावरण किया गया। इसके बाद मूर्ति को तीनों दिशाओं में स्थित करके उसका परीक्षण किया जाएगा , ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मूर्ति का स्थान और दिशा सही हो और वह दर्शकों के लिए ठीक से दिख सके। ईई रत्नेश सक्सेना ने बताया कि , यह मूर्ति विशेष रूप से धूप में चमक बढ़ाने के लिए डिजाइन की गई है। उनका कहना है कि मूर्ति की धातु (मेंटल) का उपयोग ऐसे तरीके से किया गया है कि सूरज की रोशनी पड़ने पर मूर्ति और भी आकर्षक नजर आएगी। इस मूर्ति का अनावरण निर्धारित तिथि पर किया जाएगा, और तब तक इसे परीक्षण के रूप में रखा जाएगा। तल्लीताल के स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के बीच इस मूर्ति को लेकर उत्सुकता बढ़ी हुई है, और यह उम्मीद की जा रही है कि गांधी जी की यह मूर्ति नैनीताल के इस महत्वपूर्ण चौराहे को एक नया आकर्षण प्रदान करेगी।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad