पूर्व विधायक चैंपियन की यूपी की राजनीति में दिलचस्पी, नैनीताल में पत्रकारों से कहा यूपी से लड़ेंगे सांसद का चुनाव


नैनीताल। खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश की राजनीति में दिलचस्पी रखते हैं और आगे की राजनीति यूपी से करेंगे। भाजपा से टिकट मिला तो 2024 का चुनाव लडेंगे। कुंवर प्रणव चैंपियन सोमवार को नैनीताल पहुंचे थे।
पूरे सोमवार को उच्च न्यायालय में खानपुर के वर्तमान विधायक उमेश जय कुमार के विरुद्ध चल ही चुनाव याचिका के संबंध में नैनीताल आए चैंपियन ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश से सांसद के लिए चुनाव लड़ना चाहते हैं जबकि उनकी पत्नी देवयानी बिष्ट उत्तराखंड से विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मल्लीताल बोट हाउस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि चार बार विधायक रहने के बावजूद उन्होंने उत्तराखंड की राजनीति में अपेक्षित महत्व नहीं मिला है। उन्होंने साफ तौर पर भाजपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश से सांसद का चुनाव लड़ने का इरादा भी जताया है। उन्होंने कहा कि अगर जाकर भी वह भाजपा के साथ रहेंगे और कार्य करेंगे।